ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 16 October 2025

जालंधर में प्रॉपर्टी डीलर और सैनेटरी कारोबारी में हाथापाई , खूब चले लात-घूसे

जालंधर में प्रॉपर्टी डीलर और सैनेटरी कारोबारी में हाथापाई , खूब चले लात-घूसे

जालंधर : खबर है कि जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में सैनेटरी कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर के बीच जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। घटना दोपहर में हुई। दोनों कारोबारियों के बीच लड़ाई का किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाते हुए देखा जा सकता है। यह झगड़ा करीब पांच मिनट तक चलता रहा, जिसके बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार सैनेटरी की दुकान करने वाले विशाल गुप्ता ने बताया कि वह दुकान पर बैठा था कि अचानक प्रापर्टी डीलर ने आकर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।