ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 17 August 2024

लुधियाना में चलती स्कूटी में लगी आग, चालक भी झुलसा

लुधियाना में चलती स्कूटी में लगी आग, चालक भी झुलसा

लुधियाना : खबर मिली है कि लुधियाना में एक चलती स्कूटी में भयानक आग लग गयी । मिली जानकारी अनुसार जगराओं पुल के पास एलिवेटेड पुल पर चलती स्कूटी में अचानक आग लगते ही ब्लास्ट हो गया और स्कूटी सवार बुरी तरह से झुलस गया। इस दौरान पास से गुजर रहे एक वाहन का चालक भी घायल हो गया।

घायल व्यक्ति की पहचान गोबिंदप्रीत सिंह निवासी मॉडल टाऊन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गोबिंद सलेम टाबरी में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। उसने पहले दुगरी के पास पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाया और जब वह जगराओं पुल के पास एलिवेटेड पुल पर अचानक स्कूटी के इंजन में आग लग गई।

आग लगने पर व्यक्ति चीखता चिलाता हुआ इधर भागने लगा और इस दौरान ऑटो चालक ने पानी डालकर युवक को लगी आग बुझाई। लोगों की मदद से चालक को अस्पताल पहुंचाया गया।