ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 27 July 2024

जालंधर में दिन दिहाड़े Imperial Medical Hall शॉप पर हुई लूट की बड़ी वारदात

जालंधर में दिन दिहाड़े Imperial Medical Hall शॉप पर हुई लूट की बड़ी वारदात

जालंधर : बड़ी खबर है कि कंपनी बाग चौक के पास दिन दिहाड़े Imperial Medical Hall शॉप में लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी देते हुए पीड़ित नरेश ने बताया कि दो युवक दुकान पर आए और तेजधार हथियार के बल पर करीब 45 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

सूचना मिलते मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि आरोपी बाइक पर सवार होकर लूट करने आए थे। घटना की सूचना मिलते थी थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी।

बता दे घटना के वक्त कई कर्मचारी और ग्राहक दुकान के अंदर मौजूद थे। फिर भी आरोपी दुकान के अंदर बने गल्ले से करीब 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।