ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 28 October 2023

भाखड़ा डैम देखने गए स्कूली बच्चों के साथ नंगल में हुआ बड़ा हादसा

A major accident happened in Nangal with school children who had gone to see Bhakra Dam.
A major accident happened in Nangal with school children who had gone to see Bhakra Dam.
पंजाब : बड़ी खबर मिल रही है कि भाखड़ा डैम देखने गए स्कूली बच्चों के साथ नंगल में बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने के कारण बच्चों से भरी एक बस ओलिन्दा गांव के पास पलट गई। इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार सीनियर सैकेंडरी स्कूल बूर्ज जिला बठिंडा के बच्चे निजी बस में सवार होकर नंगल में भाखड़ा डैम देखने गए थे। बस में अध्यापकों सहित 46 के करीब बच्चे सवार थे। इस दौरान एक तीखे मोड़ पर बस पलट गई। इस हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल इलाज के लिए पहुंचया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। [metaslider id=25498]