ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 10 October 2024

शोभायात्रा के दौरान हुआ जबरदस्त धमाका…घरों की टूटी खिड़कियां, कारें भी क्षतिग्रस्त

शोभायात्रा के दौरान हुआ जबरदस्त धमाका…घरों की टूटी खिड़कियां, कारें भी क्षतिग्रस्त

पंजाब : होशियारपुर से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जहां पर शोभा यात्रा के दौरान जबरदस्त धमाका हुआ हैं। मिली जानकारी के अनुसार, धमाका उस समय हुआ जब भगवान हनुमान के स्वरूप काे लेकर जा रहे थे, तभी युवकाें ने पटाखे जला दिया, जिस कारण जाेरदार धमाका हुआ, जिस कारण आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं और आसपास खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दोनों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर जहां प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।