ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 21 October 2025

दिवाली वाले दिन हुआ भयानक एक्सीडेंट , सिर से अलग हुआ 3 साल की बच्ची का शरीर

दिवाली वाले दिन हुआ भयानक एक्सीडेंट , सिर से अलग हुआ 3 साल की बच्ची का शरीर

पंजाब : पंजाब में भयानक हादसे की खबर है। गुरदासपुर के नजदीकी गांव बरनाला से हल्ला लिंक रोड पर एक ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी जिससे एक्टिवा चालक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन पीछे बैठी उसकी गर्भवती साली और तीन वर्षीय भांजी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मनु मल्होत्रा पुत्र सुरिंदर पाल निवासी गांव हरदो-बथवाला अपनी गर्भवती साली काजल और उसकी तीन वर्षीय बेटी को लेकर जा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।