ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 13 June 2026

चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी अनुसार पीजीआई के पास सेक्टर-11 स्थित एक मेडिकल स्टोर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में मेडिकल स्टोर के कैशियर की मौत हो गई। यह घटना दोपहर के करीब 2:30 बजे के आसपास हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर एक्टिवा पर आए थे । मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कुछ ही सेकंड में मौके से कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए।

प्रारंभिक जांच में इस हमले के पीछे वसूली (एक्सटॉर्शन) का एंगल सामने आ रहा है। मेडिकल स्टोर के मालिक को पहले भी कथित तौर पर रंगदारी की धमकियां मिल चुकी हैं। इसी वजह से पुलिस इस पहलू को गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है।