ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 21 October 2025

फर्जी वीडियो वायरल कर CM भगवंत मान की छवि खराब करने की कोशिश, स्टेट साइबर सेल में मामला दर्ज

फर्जी वीडियो वायरल कर CM भगवंत मान की छवि खराब करने की कोशिश, स्टेट साइबर सेल में मामला दर्ज

पंजाब : सोशल मीडिया पर एक कथित फर्जी वीडियो वायरल कर पंजाब के CM भगवंत मान की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। इस मामले में साइबर सेल ने मामला दर्ज किया है। वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ स्टेट साइबर सेल मोहाली में मामला दर्ज किया गया है। 

आरोप है कि ए.आई. तकनीक का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। स्टेट साइबर सेल ने जगमन समरा नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार, समरा फिलहाल ब्रिटिश कोलंबिया में रह रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह वीडियो कैसे तैयार किया गया।