ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 07 March 2025

गोल्डन टेंपल में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की हुई मौत

गोल्डन टेंपल में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की हुई मौत

अमृतसर : खबर मिली है कि अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार एक बुजुर्ग श्रद्धालु हरमंदिर साहिब में माथा टेकने से पहले दुख भजनी बेरी के नीचे स्नान कर रहा था। जैसे ही वह स्नान करके सरोवर से बाहर निकला तो उसे हार्ट अटैक आया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उसे श्री गुरु रामदास अस्पताल नजदीक गुरुद्वारा शहीद साहब में दाखिल करवाया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धर्मजीत सिंह निवासी फरीदकोट के रूप में हुई है।