ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 24 October 2024

Big News : 85 विमानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Big News : 85 विमानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नेशनल न्यूज़ : इन दिनों विमानों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। वहीँ एक बड़ी खबर सामने आई है जहां अब एक साथ 85 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया गया कि, इनमें एअर इंडिया के 20 विमान शामिल हैं। वहीं जिन विमानों को धमकी मिली है, उनमें 20 इंडिगो, 20 विस्तारा और 25 अकासा की उड़ानें भी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार धमकी मिलने के बाद विमानों को इमरजेंसी लैंडिंग का आदेश दिया गया है। कुछ फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा एजेंसिया भी मामले की जांच में जुट गई। आए दिन धमकी मिलने से यात्रियों में दहशत है। धमकी से हवाई बिजनेस को भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।