ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 01 March 2021

जालंधर में दो पुलिस कर्मियों और दो डॉक्टरों समेत 57 कोरोना के नए केस आये सामने

जालंधर में दो पुलिस कर्मियों और दो डॉक्टरों समेत 57 कोरोना के नए केस आये सामने
[metaslider id="711"] जालंधर ( अनुराग ): रविवार के मुकाबले सोमवार को कोरोना मामलों में जालंधर में कुछ राहत मिली है। जिले में कोरोना वायरस ने सोमवार को 57 लोगों को गिरफ्त में लिया। इसमें दो पुलिस कर्मी और दो डाक्टर शामिल हैं। एक पुलिसकर्मी मकसूदां थाने का है जबकि दूसरा बाहरी जिले से संबंधित है। ताजा मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 21,754 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि सोमवार को कोरोना के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। इसलिए महामारी से जान गंवाने वालों का अभी तक 705 पर बना हुआ है। राहत की बात है कि 38 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेजा गया है। [metaslider id="9199"]   source link