ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 27 June 2026

खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान

खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान

नेशनल न्यूज़ : हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक खड़ी कार के अंदर अचानक एयरबैग खुलने से 25 वर्षीय युवक की अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना ठाणे के अंतर्गत आने वाले मीरा रोड के काशिमीरा इलाके में हुई। जब पीड़ित, जो एक कार डीलर था, 15 साल पुरानी कार के अंदर बैठा था और अचानक सुरक्षा प्रणाली (सेफ्टी सिस्टम) सक्रिय हो गई। एयरबैग खुल गया और ज़ोरदार झटके से उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे चिकित्सा सहायता मिलने से पहले ही अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।

वहीं, मृतक के भाई ने पूरी घटना की जांच की मांग की है. इस बीच, पुलिस ने समय-समय पर पुरानी कारों की सेफ्टी का ध्यान रखने की अपील की है.