ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 10 June 2025

राजस्थान के टोंक में बनास नदी में नहाने गए 11 दोस्त, 8 की डूबने से मौत…

राजस्थान के टोंक में बनास नदी में नहाने गए 11 दोस्त, 8 की डूबने से मौत…

नेशनल न्यूज़ : राजस्थान के टोंक ज़िले के बनास नदी में दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां जयपुर से आए 11 युवक नदी में नहाते समय डूब गए। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से अब तक 8 युवकों के शव पानी से बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि बाकी 3 की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

[metaslider id=34140]

टोंक के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि तीन अन्य को बचा लिया गया और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि 25 से 30 साल की उम्र के 11 लोगों का एक समूह नहाने के लिए नदी में उतरा था, तभी वे गहरे पानी में चले गए। एसपी ने बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे गहरे पानी में कैसे गिरे। उन्होंने बताया कि मृतक जयपुर से पिकनिक मनाने आए थे।

[metaslider id=25498]