मतदान दिन के लिए चुनाव आयोग के निर्देश- डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने कहा कि उम्मीदवार का चुनाव बूथ पोलिंग स्टेशन के 200 मीटर के दायरे के बाहर स्थापित किया जाएगा जहां केवल एक टेबल, दो कुर्सियां, पार्टी का झंडा और बैनर, पार्टी का चिन्ह या फोटो रखा जा सकेगा ।बैनर का साइज 4X8 फीट होगा। मतदान केंद्र स्थापित करने के लिए संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से भी स्वीकृति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशन के 100 मीटर के दायरे में कोई प्रचार नहीं किया जा सकता है और इस क्षेत्र में मोबाइल फोन आदि भी प्रतिबंधित है। मतदाताओं को जारी की जाने वाली पहचान पर्चियों पर किसी भी उम्मीदवार का नाम या पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं होना चाहिए। इसी तरह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक थोक में एसएमएस भेजने पर रोक रहेगी। चुनाव आयोग द्वारा उम्मीदवारों, राजनीतिक एजेंटों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए केवल तीन वाहनों को निर्धारित किया गया है जिसमें चालक सहित पांच से अधिक लोग नहीं बैठ सकते है और वाहन के लिए जारी परमिट को गाडी के शीशे पर लगाना होगा।Â
   सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम- पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस की सीमा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। उन्होंने कहा कि 3300 से अधिक सुरक्षा अधिकारी/कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की देखभाल कर रहे है,जिनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, राज्य सशस्त्र पुलिस, पंजाब पुलिस के कर्मी शामिल है। उन्होंने बताया कि 360 कर्मचारी पैट्रोलिंग पार्टी में शामिल किया गया है, 908 पुलिस कर्मियों को नाको और अन्य ड्यूटी पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति को हर कीमत पर बनाए रखा जाएगा। एसएसपी (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के 1189 मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया को उचित और पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए अर्धसैनिक बल, सशस्त्र बल और पंजाब पुलिस के लगभग 3600 जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि 112 पैट्रोलिंग दलों में 336 पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे। इसी तरह, ग्रामीण क्षेत्रों में 23 विशेष जांच चौकियां स्थापित की गई है, जबकि 30 उड़न दस्ते और सटैटिक सर्विलैंस दल के इलावा 31 क्विक रिस्पांस दल डियूटी पर है।
पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या- जिले के कुल 1621800 मतदाताओं में फिल्लौर क्षेत्र में 104181 पुरुष और 95831 महिला मतदाता है। इसी तरह, नकोदर चुनाव क्षेत्र में 99,299 पुरुष और 91,765 महिला मतदाता, शाहकोट में 93,780 पुरुष और 88,245 महिला मतदाता, करतारपुर में 94,058 पुरुष और 85,643 महिला मतदाता, जालंधर पश्चिम में 86,767 पुरुष और 79,198 महिला मतदाता, जालंधर सैंट्रल में 87,211 पुरुष और 81,021 महिला मतदाता है। जालंधर नार्थ में 96487 पुरुष और 86872 महिला मतदाता है, जालंधर कैंट में 97161 पुरुष और 89282 महिला मतदाता है और आदमपुर चुनाव क्षेत्र में 85960 पुरुष और 78998 महिला मतदाता है। 9 विधानसभा क्षेत्रों में मॉडल और वुमेन ओनली मतदान केंद्र होंगे, जालंधर सैंट्रल में दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा मतदान केंद्र संभाला जाएगा: डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने कहा कि फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर पश्चिम, जालंधर सैंट्रल में मतदान केंद्र जालंधर नार्थ, जालंधर कैंट और आदमपुर में 45 माडल मतदान केंद्र स्थापित किए गए है, जहां सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसी तरह सरकारी कन्या सीनियर सकैंडरी स्कूल, फिल्लौर, सरकारी कन्या सीनियर सकैंडरी स्कूल तहसील बाजार नकोदर, सरकारी एलीमैंट्री स्कूल सबोवाल शाहकोट, आर्य मॉडल स्कूल करतारपुर, गुरु नानक पब्लिक स्कूल आदर्श नगर जालंधर पश्चिम, हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर सैंट्रल, डेवीएट संस्थान जांलधर उत्तरी,गुरु अमरदास स्कूल जूनियर विंग गुरु तेग बहादुर नगर जालंधर छावनी और हलका आदमपुर में सरकारी प्राईमरी स्कूल भोगपुर में वुमेन ओनली पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए है। जालंधर सैंट्रल निर्वाचन क्षेत्र में पिंगलवाड़ा घर, गुलाब देवी रोड पर एक विशेष पोलिंग बूथ स्थापित किया गया है, जो दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा संचालित किया जाएगा।
[metaslider id=25498]