Skip to content

मुंबई में इस बीमारी का इलाज करवा रही चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर , जानें क्या होता है मल्टीपल मायलोमा

chandigarh-mp-kirron-kher-suffers-from-multiple-myeloma
chandigarh-mp-kirron-kher-suffers-from-multiple-myeloma
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर बीमार हैं। बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सांसद किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। 11 नवंबर को उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर आ गया, जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में इलाज कराया। जांच हुई तो पता चला कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। इसके बाद वह इलाज के लिए चार दिसंबर को मुंबई चली गईं। वहां अब उन्हें हफ्ते में एक रात अस्पताल में बितानी पड़ती है। इसके अलावा निरंतर जांच के लिए भी अस्पताल जाना पड़ता है। आइए जानते हैं, इस बीमारी के बारे में [metaslider id="9199"] मल्टीपल मायलोमा ब्लड कैंसर का ही एक प्रकार है। इस बीमारी में खून में व्हाइट बल्ड सैल संबंधी दिक्कत आती है। इसमें कैंसर कोशिकाएं बोन मैरो में जमा होने लगती है और तंदुरुस्त कोशिकाएं को प्रभावित करती है।मल्टीपल मायलोमा दुनिया के सभी प्रकार के ब्लड कैंसर में से दूसरे नंबर पर है। कुछ समय पहले तक इसे लाइलाज माना जाता था। अब इसका इलाज संभव है।इस बीमारी में गुर्दे/किडनी के रोगों की आशंका बढ़ जाती है, क्योंकि ये कैंसर कोशिकाएं असामान्य प्रोटीन पैदा करती हैं।  [metaslider id="5345"]   source link